Advertisement

याद किया महापुरुषों को

152 वीं गांधी जयंती के अवसर पर एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में देश की दो विशिष्ट विभूतियों महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री चित्रों पर माल्यार्पण तथा श्रद्धा सुमन अर्पित कर महाविद्यालय के सचिव प्रोबीर कुमार सेन, अध्यक्ष पीके मिश्रा, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन, प्रबंध समिति की कोषाध्यक्ष दीपाश्री सेन, प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल, मुख्य अनुशासक निशा प्रकाश एवं वरिष्ठ प्रवक्ता वर्षा खानवलकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व की विशेषताओं पर छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. निशा अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री भारतीय गणतंत्र की वह ईंटे हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन प्रीति पांडे, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा ने किया। कार्यक्रम में डॉ प्रीति सिंह और महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सहभागिता की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh