कानपुर नगर शनिवार को गांधी जी की एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के 23 स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने, विजय नगर चौराहे पर पॉलिथीन मुक्त अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब के पदाधिकारियों के साथ पूरी सब्जी मंडी में लोगों से पॉलिथीन ले करके, उसके बदले में उनको झोला देकर के, विशेष जागरूकता का कार्यक्रम चलाया लोगों को बड़ी संख्या में झोला बांटे और फल और सब्जी बेचने वालों को भी झोले दिए कि आप लोगों के पास जो भी ग्राहक आए, उसको पॉलिथीन में सब्जी और फल ना दें यह झोलो में दें जिससे आने वाली पीढ़ी पोलूशन मुक्त, हमारी गोविंद नगर विधानसभा और कानपुर पाये
संवाददाता सुमित कुमार


















