कानपुर, समाजवादी पार्टी छात्र सभा कानपुर नगर में गांधी जयंती पर सरकार की नीतियों के खिलाफ फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना, प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मोहित के नेतृत्व में दिया! कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ ही अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्तमान परिवेश में आमजन का जीवनयापन अव्यवस्थित है। ऐसे समय में सरकार द्वारा जीरो फीस की सुविधा समाप्त करना दलितों व कमजोर वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात है वहीं दूसरी तरफ पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई जारी रखना दुर्लभ हो गया है।उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब सामान्य वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में समाजवादी छात्र सभा आपसे सादर अनुरोध करती है कि जीरो फीस व छात्रवृत्ति की सुविधा को जारी रखने हेतु शासन को निर्देशित करें जिससे दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें। इसके साथ बढ़ी हुई फीस वापस लें। समाजवादी छात्र सभा दलित वर्ग के छात्रों के लिए जीरो फीस की सुविधा एवं हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की बहाली हेतु प्रतिबद्ध है। हमारी मांगे पूरी न होने की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन हेतु बाध्य होगी! इसके साथ ही कानपुर में एक दिन में चार चार हत्याएं हो जाती है कानून व्यवस्था ध्वस्त है कमिश्नरी लागू होने के बावजूद हत्याओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।मौन धरना प्रदर्शन में विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक इरफान सोलंकी, छात्र सभा प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन, सचिव छात्र सभा चंद्रांश तोमर विराट साकिब मिस्बा, जीशान,ज़ीशान आलम,, नगर अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह (मोहित),प्रदेश सचिव सुनिधि यादव, राहुल वर्मा, चंकी गुप्ता ,अर्पित त्रिवेदी, काशिफ नकवी,राम जी उपाध्याय एडवोकेट, दीपक गौतम, सुनील यादव ,रजत मिश्रा ,अभय त्रिवेदी, अभय यादव आशीष त्रिपाठी, पुण्य जैन, मिर्जा तौफीक बेग, अबूजर कादरी, माविया चिश्ती, अमान मलिक, योगेश चक योगी, सूरज सिंह ,मोहम्मद अकरम, पंडित ऋषभ त्रिपाठी,राहुल सिंह, ईशु यादव,फैजान नकवी ,ज़ैद अंसारी,रोहित सिंह आदि लोग रहे।
सपा छात्र सभा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया


















