Advertisement

गांधी और शास्त्री जी की जयंती पे समाजवादी व्यापार सभा की संकल्प सभा

कानपुर ,महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में गांधी चौक शुक्लगांज में समाजवादी व्यापार सभा द्वारा एक संकल्प सभा का आयोजन हुआ जिसमें सबने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गांधी व शास्त्री के दिखाए रस्ते पे चलने का संकल्प किया।सभा में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता व मुख्य वक्ता उदय राज यादव थे।संचालन व संयोजन प्रदेश कार्यकारिणीं सदस्य व्यापार सभा शुभ गुप्ता का रहा। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य,अहिंसा व सत्याग्रह आंदोलन के बल पर देश को स्वतंत्र करवाया था।आज भी गांधी जी का सिद्धांत प्रासंगिक है और देश की समस्याओं का निदान इस ही रस्ते पे चल के किया जा सकता है।गांधी वाद में गांधी जी ने लिखा था की लोकतंत्र तब सफल होगा जब सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा और सत्ता की सबसे निचली इकाई प्रभावशाली ढंग से काम करेगी।आज अखिलेश यादव उनके ही दिखाए रस्ते पर चल रहे हैं।उदय राज यादव ने कहा की आज देश में लोकतंत्र बचाने के लिए गांधी व शास्त्री के दिखाए हुए रस्ते पर चलने की ज़रूरत है।शुभ गुप्ता ने कहा की जय जवांन जय किसान के नारे के साथ भावनात्मक रूप से पूरे देश को लोकतंत्र से जोड़ा गया था।महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के दिखाए हुए रस्ते पे चलकर आज के राजनीतिज्ञों को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। आज गांधी के नाम को नेता अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं।अभिमन्यु गुप्ता,उदय राज यादव,शुभ गुप्ता,अमित यादव, अनिल सिंह,बृजेन्द्र पाल,आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh