कानपुर,2 अक्टूबर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रसपा कार्यकर्ताओं ने कोका कोला चौराहे पर लगातार कानपुर महानगर में हो रही हत्याओं व बढ़ते अपराध की घटनाओं के विरोध में ध्वस्त कानून व्यवस्था का पुतला फूंका महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि कानपुर में लगातार हो रही है हत्याओं से आम जनमानस में भय व्याप्त है जिसने प्रशासन की नाकामियों को उजागर कर दिया है अपराधी दिनदहाड़े हत्या कर महानगर में खून होली खेल रहे हैं और प्रशासन दर्शक दीर्घा में बैठकर तमाशा देख रहा है महानगर में जब से कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से कानून व्यवस्था मजाक बनकर रह गया है सरकार का प्रशासनिक अधिकारियों पर कोई भी अंकुश नहीं रह गया है समीक्षा बैठक में कानपुर आए यूवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने प्रदेश में परिवर्तन का मन बना लिया है और विकल्प के रूप में आशा भरी निगाहों से शिवपाल सिंह यादव जी की ओर देख रही है 12 अक्टूबर से प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव जी के नेतृत्व में निकलने वाली परिवर्तन यात्रा प्रदेश का माहौल बदलने का काम करेगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे यूवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव, ज्ञानेंद्र यादव ,गुड्डू यादव, विवेक शर्मा गोलू, हरि कुशवाहा ,सुनील अवस्थी ,अनिल मिश्रा, दिनेश यादव, शिव सिंह यादव, विजय यादव, शिवम गुप्ता, अजय सिंह ,सौरव सिंह, राकेश रावत डॉ राजेंद्र यादव, प्रमोद अग्रहरी ,ऋषि दुबे, प्रभात गहरवार ,राजेंद्र खरे एडवोकेट, सचिन जयसवाल, उद्देश वाजपेई, वरुण गुप्ता, शरद जैन ,पुष्पेंद्र यादव, किसलय दीक्षित, हिमांशु तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे
अहिंसा के पुजारी की जयंती पर प्रसपा ने फूंका ध्वस्त कानून व्यवस्था का पुतला


















