Advertisement

उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ ने सौंपा पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

कानपुर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में चेयरमैन पवन गुप्ता के नेतृत्व में कल फजलगंज में हुए व्यापारी प्रेम किशोर और उसके पूरे परिवार की हत्या के अति शीघ्र खुलासे और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने हेतु पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर से मुलाकात की एवं उन को ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि इस समय व्यापारी वर्ग भयभीत एवं आतंकित है और अपराधी बेखौफ खुलेआम अपराध करके कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए घूम रहे हैं । अगर 24 घंटे के अंदर इस दुखद लोमहर्षक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ एवं आक्रोशित व्यापारी घटनास्थल पर व्यापक रूप से धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे । संगठन ने कमिश्नर से अपील करी कि वह जनता का पुलिस व्यवस्था पर अगाध विश्वास को खत्म ना होने दें । इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने आश्वस्त किया की एक बेहद सुलझी हुई एवं अनुभवी टीम इस केस को सुलझाने में जुटी हुई है और बहुत जल्द पूरी घटना का खुलासा मजबूत सबूत के साथ किया जाएगा !इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार , प्रदेश महासचिव दिनेश बाजपेई , महेश मेघानी , बृजेश शर्मा , उत्तर नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल , दक्षिण नगर अध्यक्ष अजय प्रकाश तिवारी एवं कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष आदित्य चौबे , अब्दुल वहीद ,दिनेश दीक्षित , अंकित शर्मा , शंकर शर्मा ,कुलदीप कुमार , संजय सैनी ,अंकुर गुप्ता , प्रकाश ,सुगंध सैनी ,संतोष साही, विनोद , निर्मल गुप्ता ,मोहसिन ,संतोष वर्मा ,विश्वनाथ तिवारी ,राकेश पाल ,जितेन्द्र गिरी , शीलू श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh