कानपुर नगर – रविवार को कल्याणपुर स्थित पारस पैलेस में भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा एक क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष संयोजक रवि शंकर दीक्षित ने की मुख्य अतिथि के रुप में माननीय शिव कुमार पाठक जी व मुख्य वक्ता के रूप में सुंदरलाल जी उपस्थित रहे कार्यक्रम के संयोजक जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ निर्भय प्रकाश रेजा एडवोकेट द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल ओडाकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन अजय वर्मा क्षेत्र सह संयोजक द्वारा किया गया क्षेत्रीय बैठक में आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश यादव जय प्रकाश पांडे संजय शुक्ला आंशु द्विवेदी धर्मेंद्र दीक्षित आशीष शुक्ला आदि समस्त लोग उपस्थित रहे
संवाददाता सुमित कुमार


















