Advertisement

पीड़ित में लगाई न्याय के लिए गुहार

भाजपा समर्थक संघ के कैंप कार्यालय में पीड़ित शहजादे निवासी 100 /4 जूही सफेद कॉलोनी ने राष्ट्रीय महासचिव अकील अहमद खान को ज्ञापन दिया। आरोप लगाते हुए शहजादे ने कहा कि थाना किदवई नगर कानपुर चौकी इंचार्ज लाल कॉलोनी नीरज कुमार व उनके हमराही अजीत सिंह ने शहजादे से 2000रू मांगे शहजादे द्वारा 2000रू ना देने पर जबरन 550रू शहजादे की जेब से निकाल लिए। और कहा कि तुम्हारे ऊपर इतने मुकदमे लगा देंगे कि जिंदगी जेल में सड़ जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव अकील अहमद खान ने चौकी इंचार्ज नीरज कुमार से फोन पर बात की और कहा कि आपके ऊपर आरोप लग रहे हैं। आपकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी। भाजपा की सरकार में पुलिस की गुंडई नहीं चलेगी। अकील अहमद खान ने पीड़ित शहजादे को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh