लखीमपुर खीरी में 8 किसानों की हत्या के विरोध मे कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने गुमटी न. 5 क्रॉसिंग के पास सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। सपा नेता हरप्रीत सिंह बब्बर ने यूपी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। सपाइयों ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार में किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। भाजपा सांसद के द्वारा किसानों की हत्या कराई जा रही है। प्रदेश में भयानक जंगलराज कायम है सभी सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से माँग कि सभी शहीद हुए किसानों के परिजनों को दो करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दी जाए और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाये।


















