प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में कैंप कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास पर स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया की पूर्व संध्या पर पुंयतिथि का आयोजन किया गया। आय हुए सभी पदाधिकारियों ने डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने संकल्प लिया के उनके आदर्शों पर जीवन में चलेंगे। सभी वक्ताओं ने राम मनोहर लोहिया के जीवन से डॉ जुडी यादों को साझा किया। मुख्य रूप से उपस्थित विनोद प्रजापति, राजपाल यादव, रामप्रकाश मिश्रा, प्रेम प्रकाश दुबे ,सर्वोच्च प्रजापति ,जमील अहमद, आकाश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्व संध्या पर याद किए गए डॉ राममनोहर लोहिया


















