Advertisement

विधायक को किया सम्मानित

साकेत नगर स्थित किशोरी वाटिका में कानपुर दक्षिण की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं द्वारा दक्षिण की जनता के लिए 46 करोड़ की लागत से 100 बेड का चिकित्सालय स्वीकृत कराए जाने पर विधायक महेश त्रिवेदी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रमुख रूप से महानगर विकास समिति, कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल, श्री राम सार्वजनिक सेवा समिति, चालीस दुकान व्यापार मंडल, साउथ दवा फुटकर व्यापार मंडल, गोविंद नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शुक्ला चेयरमैन ने की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh