Advertisement

शहर का जरीब चौकी चौराहा अब “महाराणा प्रताप चौक” के नाम से जाना जाएगा

कानपुर नगर। शहर का जरीब चौकी चौराहा अब “महाराणा प्रताप चौक” के नाम से जाना जाएगा और यह संभव हो सका है करणी सेना भारत के प्रयास से। करणी सेना भारत का यह प्रयास सार्थक होता नजर आ रहा है। इस बात पर नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने मुहर लगा दी है। अपनी इसी खुशी को ज़ाहिर करने के लिए करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। सबसे पहले महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आने-जाने वाले राहगीरों को मिठाई बांटी गई। इस बारे में करणी सेना भारत के मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने 3 सितंबर को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया तत्पश्चात 6 सितंबर को माननीय नगर प्रमुख श्रीमती प्रमिला पांडे को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। बीते दिन कार्यकारिणी समिति की बैठक में जरीब चौकी चौराहे का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किए जाने का आदेश पारित हुआ है, इसलिये करणी सेना भारत के सभी पदाधिकारी महापौर व सभी अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं और इसी खुशी में मिठाई वितरित की जा रही है। मिष्ठान वितरण करने वालों में दीपक सिंह (मंडल अध्यक्ष), अनीता सिंह (जिला प्रभारी) रोहित सिंह (मंडल उपाध्यक्ष) व राजेश सिंह चौहान (जिला अध्यक्ष) डॉक्टर अश्वनी सिंह अरविंद सिंह सूरज सिंह नीलिमा सिंहके साथ करणी सेना भारत के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh