चकेरी कोयला नगर में ए आर टी ओ उदय सिंह ने फुटपाथ पर खड़ी गाड़िया, जिनके कारण लगता है जाम ,गाड़ियों के काटे चालान, कई गाड़ियों को किया सीज
चकेरी के कोयला नगर में नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर आज ए आर टी ओ ने चलाया अभियान ।
चकेरी के कोयलनगर इलाके में आज एआरटीओ उदय वीर सिंह और कोयला नगर चौकी इंचार्ज उस्मान अली और उनकी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 12 गाड़ियों का चालान काटा व 3 गाड़ियों को सीज किया ।यह गाड़ियां नो पार्किंग जोन में सड़क किनारे कबाड़ का सामान ढोने के लिए खड़ी हो जाती हैं । जिसके चलते सड़क पर जाम लगता है लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । इनके कारण पूर्व के कई हादसे भी हो चुके हैं । जिसके चलते आज एआरटीओ उदय वीर सिंह कोयला नगर चौकी इंचार्ज उस्मान अली द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर ऐसी उन गाड़ियों को चिन्हित किया गया जो सड़क किनारे खड़ी थी और उनके चालान चालान किए गए । 3 गाड़ियों को सीज भी किया गया । यह अभियान निरंतर चलता रहेगा जब तक की सड़क पर खड़ी हुई गाड़ियां हट ना जाए ।
कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















