Advertisement

महानवमी पर मुक्ता देवी के दरबार में मत्था टेका

गुरुवार को महानवमी के शुभ अवसर पर ओईएफ फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई साथियों के साथ मूसा नगर स्थित माँ मुक्ता देवी के दरबार पहुंचकर मत्था टेका। पूर्व महामंत्री समीर ने साथियों संग माँ मुक्तेस्वरी की पूरे भक्ति-भाव से मंत्रो के उच्चारण के साथ आराधना करी। साथ ही देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करी। समीर ने इस दौरान माँ पार्वती का स्वरूप माँ मुक्तेस्वरी से देश की सुरक्षा के चौथे स्तंभ आयुध निर्माणियों को निगमीकरण रूपी भयावह दैत्य से रक्षा कर्मियों के भविष्य को बचाने की गुहार भी लगाई। इस दौरान मुख्य रूप से हरीचंद, नवीन कुमार, रामशंकर, प्रांशू,रक्ष पाल,वीरु आदि रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh