Advertisement

सक्षम के सहयोग से विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र शिविर का आयोजन

सक्षम कानपुर प्रांत व कनिका हॉस्पिटल के सहयोग से विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र शिविर का आयोजन हर्ष नगर में किया गया जिसमें मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उनको उचित परामर्श दिया गया प्रांत अध्यक्ष आदरणीय डॉ शरद बाजपेई जी ने उपस्थित मरीजों व उनके तीमारदारों को नेत्रों से जुड़ी बीमारियों व उनके बचाव के विषय में विस्तार पूर्वक बताया और सक्षम द्वारा किए गए कार्यों के विषय में भी चर्चा की इस मौके पर मिर्जापुर के डाइट प्रचार व असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल डॉ फतेह बहादुर जी ने बताया कि नेत्र हमारे जीवन में बहुत ही उपयोगी है इसके बगैर जीवन की परिकल्पना करना बहुत मुश्किल है हर इंसान कम से कम एक दूसरे जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें जिससे कि समाज में बेहतर संदेश जा सके प्रान्त उपाध्यक्ष श्री आशुतोष बाजपेई जी ने सभी मंचासीन कॊ धन्यवाद ज्ञापित किया प्रांत सह सचिव श्री सचिन पांडे ने मंच का संचालन किया सक्षम से जिला उपाध्यक्ष श्री प्रवीण पासन जी श्री संजय चौधरी जी श्री ऋषभ बाजपेई जी श्री शुभम कुशवाहा जी आदि की उपस्थिति रही

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh