Advertisement

जन समस्याओं के लिए दिया ज्ञापन

राजकीय लोकदल के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राम सिंह राजपूत के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सुशीला देवी अपर मजिस्ट्रेट दिया गया। आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष राम सिंह राजपूत ने कहा कि बीजेपी सरकार मे देश  मे पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनमानस परेशान है इस पर तत्काल रोक लगाई जाये कीमतों को कम कर जनता को राहत दी जाये। पेट्रोल डीजल रसोई गैस को जीएसटी के दायरे मे लाया जाए जिससे कीमतों मे कमी आ सके। देश मे महगाई चरम सीमा पर खाद्यपदार्थो बढ़ती कीमतों जनता त्रस्त है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए  प्रदेश मे गेहूं बुआई का समय है किसानो को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाये। राजकुमार तिवारी, विनोद यादव, सतीश शर्मा, शैलेन्द्र, सोनी सिंह, के ए काफी, मोनिका सिंह, आदि लोग उपस्थिति रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh