कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के अशोक नगर स्थित कार्यालय में 7 नवंबर को कानपुर आ रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई बैठक में सामाजिक परिवर्तन यात्रा के स्वागत की प्रसपा महानगर ने तैयारी मीटिंग करके यात्रा मार्ग के स्वागत स्थलों की जिम्मेदारी का कार्य पदाधिकारियों को सौंपा कानपुर में 7 नवंबर को शिवपाल सिंह यादव की यात्रा प्रातः 11:00 बजे पनकी पड़ाव पहुंचेगी जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत भारी भीड़ के साथ किया जाएगा इस यात्रा पनकी पड़ाव में 108 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण करते हुए शंखनाद किया जाएगा यात्रा पनकी पड़ाव से विजयनगर होते हुए फजलगंज जरीब चौकी अफीम कोठी टाटमिल चौराहा व पीएसी मोड रामादेवी चौराहा हरजिंदर नगर होते हुए जाजमऊ पहुंचेगी रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत यात्रा का किया जाएगा! बैठक में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के साथ पादरी जीतेंद्र पास्टर, अब्दुल समी शाह ,हाजी अयूब आलम, श्यामसुंदर गर्ग ,सुधाकर त्रिपाठी, शिव मोहन सिंह चंदेल ,हरि कुशवाहा ,ज्ञानेंद्र यादव ,सुनील बाजपेई ,हाजी अलाउद्दीन वारसी, राजेश वर्मा, विवेक शर्मा ,सचिन जयसवाल ,पंकज बाथम, गुड़िया मिश्रा ,कविता रस्तोगी, विवेक श्रीवास्तव ,मोनू श्रीवास्तव, रिजवान अहमद, रूबी जयसवाल, ऋषि दुबे, दीपू पांडे, किसलय दीक्षित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे!
7 नवंबर को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कानपुर आगमन पर बैठक


















