Advertisement

23 अक्टूबर को होगा फैशन वीक का आयोजन

3 एम इंटरटेनमेंट के तत्वाधान में अमित गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अमित गुप्ता ने बताया कि ज्योति इन कार्प व ग्रांड पेटल रिसोर्ट द्वारा आयोजित कानपुर फैशन वीक सीजन 5 का आयोजन 23 अक्टूबर 2021 को लिटिल शेफ होटल सिविल लाइंस कानपुर में किया जाएगा। इस फैशन व लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी में 35 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें फैशन वियर, बुटीक होम डेकोरे, गिफ्ट आइटम, ज्वैलरी, साड़ियां, लहंगे, पाकिस्तानी, सूट, कुर्तियां, बैग, आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। शाम को 35 फैशन डिजाइनर फैशन शो में 15 राउंड में मॉडल्स द्वारा रैम्प पर अपने लेटेस्ट कलेक्शन को लॉन्च करेंगे। शो का डायरेक्शन आकांक्षा बाजपेई द्वारा किया जाएगा। कुल 30 मॉडल इस शो में भाग ले रहे हैं। फैशन डिजाइनरों में प्रमुख गरिमा सिंह अनुष्का गुप्ता, जावेरिया खान रितिका सोनी दुर्गेश कथेरिया, आकांक्षा बाजपेई, मानसी यादव रहेंगे। जे0डब्ल्यू कलेक्शन, लुक बुक, टुडेस फैशन स्टूडियो, वार्ड रोव एंड मी, अलामोड, वाय नायलान अकील, अंकित साड़ी, मोम चॉकलेट, स्टिचि इन स्टाइल प्रतिभागी हैं। यह दिवाली एडिशन है। शो का प्रमुख आकर्षण अभिनेत्री मिस इंडिया सिमरन डीन अहूजा रहेंगी जो कि बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है। म्यूजिक डीजे अभिषेक द्वारा प्ले किया जाएगा। आयोजकों में अमित गुप्ता ने बताया कि फैशन एक जरूरी आयाम है और आजकल के परिवेश में बेहद पसंद किया जा रहा है। सभी वर्गों में फैशन डिमांड में है। अंकित साड़ी इसके मुदित गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि उनकी कंपनी द्वारा लेटेस्ट वेडिंग कलेक्शन दो राउंड में लांच किया जाएगा। यप्पी स्विच के अंगद सलूजा ने कहा कि उनकी कंपनी भी दिन-प्रतिदिन डिजाइनर लाउंज कैफे लॉन्च कर रही है। ग्रांण्ड पेटल रिसोर्ट के एमडी राहुल सलोनिया ने बताया कि उनका ग्रुप विभिन्न व्यवसाय के माध्यम से समाज को आपस में कनेक्ट कर रहा है। ग्रांण्ड पेटल रिसोर्ट इस कड़ी में पेश किया गया है। प्रेस वार्ता मुख्य रूप से उपस्थित अमित गुप्ता, राहुल सलोनिया, अंगद सलूजा मुदित गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh