Advertisement

शरद पांडे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घोषित

कानपुर, अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी द्वारा शरद पांडे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश घोषित किया गया ! शरद पांडे ने अपनी जिंदगी की शुरुआत 2009 मैं समाजवादी पार्टी सक्रिय सदस्य बनकर शुरुआत की 2012 में समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा में उपाध्यक्ष पद पर कार्य किया बाद में सपा ब्राह्मण महासभा में महासचिव पद ग्रहण किया और ब्राह्मणों को जोड़ने का काम किया, 2015 में नगर कमेटी में नगर महासचिव पद पर लोगों को जोड़ने का काम किया, 2016 में सपा प्रबुद्ध महासभा मे प्रदेश सचिव बने, 2020 में नगर कमेटी में नगर सचिव बने 2021 में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घोषित हुए शरद पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोगों को जोड़कर चलती है जात पात से दूर धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम नहीं करती आगामी 2022 में अखिलेश सरकार आएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh