Advertisement

भारत विकास परिषद्, रामकृष्ण शाखा द्वारा डांडिया आयोजन

कानपुर-21अक्टूबर 2021 बृहस्पतिवार को भारत विकास परिषद्, रामकृष्ण शाखा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत डांडिया का आयोजन होटल जे.एस. रेसीडेंसी जी. टी. रोड में शाखा की अध्यक्षा श्रीमती अनिता श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, जिसमे शाखा की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।राजस्थानी परिधान लहंगा, चोली व चुनरी में पुराने फिल्मी गीतों व लोक गीतों के साथ महिलाओं ने डांडिया में खूब मस्ती की। युवा किशोरियों ने नए गीतों के साथ डांडिया कर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने भी आयोजन में खूब आनंद लिया।शाखा की महिला सदस्यों द्वारा आयोजित डांडिया में महिला संयोजिका वंदना सोलंकी, अनुप्रिया गोयल, पल्लवी, जूही, सलोनी, पूजा, रीतू, अंकुर निगम, मंजू निगम में आदि ने भाग लिया। श्री ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा व श्री राकेश द्विवेदी ने आयोजन में सहयोग किया।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh