Advertisement

विजयनगर की सीवर समस्या एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कराये-सांसद पचौरी

कानपुर नगर लगभग 50 वर्षो से विजयनगर, शास्त्रीनगर पाण्डुनगर में व्याप्त सीवर समस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय जनता ने कानपुर नगर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी से सीवर समस्या के निस्तारण हेतु आग्रह किया था। जिस पर आज सांसद श्री सत्यदेव पचौरी ने वार्ड-33 विजयनगर से डबलपुलिया तक सीवर समस्या का निरीक्ष्ण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद जलकल विभाग के अधिशाशी अभियंता कामख्या आनंद, जेई विनोद रावत एवं जलनिगम के इंजीनियर संदीप कुमार से सांसद पचौरी ने इस समस्या का समाधान कराने के लिए पूछा अभी तक यह समस्या क्यो बनी हुयी है जिस पर अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जबाब नही दे पाये। सांसद पचौरी ने कहा कि यह समस्या लगभग 50 वर्षो से बनी हुयी है जिस पर मेरे निर्देश पर वर्ष 2018 में लगभग 40 लाख की लागत से विजयनगर चौराहे पर सीवर लाइन का क्रास का कार्य कराया था परन्तु अभी तक अधिकारियों द्वारा इसको मेन लाइन से न जोड़े जाने से समस्या का निस्तारण नही हुआ है। सांसद पचौरी ने उपसिथत अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अन्दर इस समस्या का स्थायी समाधान नही हुआ तो मै स्वयं समस्या स्थल पर अनशन करूॅगा, जिस पर वहां मौजूद अधिशाषी अभियंता ने सांसद जी को आश्वास्त किया गया एक सप्ताह के अन्दर इस समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा। सांसद पचौरी ने कहा कि सीवर सफाई के लिए जो विभाग द्वारा जनता के करोड़ो रूपये से सुपर साकर मशीने खरीदी गयी थी उनमें कुशल तकनीकि सहायक का अभाव होने के कारण उनका केवल आशिंक उपयोग हो पा रहा है उनका पूर्ण उपयोग नही हो पा रहा है। इस पर नगर विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, पार्षद घनश्याम गुप्ता, मनोज भदौरिया, अजीत श्रीवास्तव, सत्य नारायन गुप्ता पिन्टू गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh