Advertisement

तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसी प्रकार किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और मिष्ठान वितरण किया। वही शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में विकलांग के बीच में जाकर विजय सिंह मर्तोलिया ने जन्मदिन मनाया और कहा कि विकलांगों ने जो प्यार और सम्मान दिया है उसको मैं कभी नहीं भूल सकता। शहर में जगह-जगह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh