Advertisement

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संकल्प पत्र जारी करेंगे

कानपुर, राष्ट्रीय लोकदल आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर
त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ मसूद अहमद प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया! स्वागत के बाद  सर्वप्रथम स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। घंटाघर राजा सेठ होटल में इसके उपरांत पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक त्यागी 31 अक्टूबर को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संकल्प पत्र जारी करेंगे जिसमें पार्टी की सभी  नीतियों को बताया जाएगा और सरकार की कमियों को उजागर किया जाएगा। मुख्य रूप से आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, युवा नगर अध्यक्ष जफ़र अली, शाकिर अली सुरेश गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh