प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि संगठन आगामी उ०प्र० विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की सभी सीटो पर प्रत्याशी उतरेगा जिसमें व्यापारियों के साथ महिलाओं और युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। व्यापारियों को किसी भी राजनैतिक दल ने उचित सम्मान तो दिया नहीं, बशर्ते छलने का काम किया है | आज व्यापारियों की संख्या 30% से अधिक है और विधानसभा एवं लोकसभा में व्यापारी की संख्या न के बराबर है। इसी तरह देश में महिलाओं की आबादी 46% है और उ०प्र० विधानसभा में महिला विधायको की संख्या 5% भी नही है। देश और प्रदेश में जो कानून बनते है वह विधानसभा और लोकसभा में बनाए जाते है जब चुनाव आता है सभी राजनैतिक दल व्यापारियों को सम्मान देने की बात करते है। अब वक़्त आ गया है कि अब व्यापारी चुनाव मैदान में आकर विधानसभा एवं लोकसभा में पहुँच कर अपनी संख्या बल को बढ़ायेगा। संगठन में उ०प्र० की 129 विधानसभा सीटों से आवेदन प्राप्त हो चुके है जिन पर विचार किया जा रहा है। पंकज खत्री को प्रदेश महासचिव मनोनीत कर सम्मानित किया गया। सतेन्द्र महेश्वरी, महिपत सिंह, पुष्पराज सिंह, हाकिम खान, अरुन मिश्रा एवं शत्रुघ्न धूरिया आदि ने सदस्यता ग्रहण की। मुख्य रूप से गौरी शंकर अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, पंकज खत्री, कीर्ति अग्निहोत्री, शैलेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
व्यापारी की राजनीतिक भागीदारी: अनूप शुक्ला


















