Advertisement

भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ कानपुर महानगर उत्तर द्वारा आयोजित सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजनों द्वारा धन्यवाद यात्रा निकालकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया है ज्ञात हो कि भारतवर्ष में संपूर्ण आबादी से 10% जनसंख्या दिव्यांग जनों की है पूर्ववर्ती सरकारों ने दिव्यांगजनों का समान अवसर अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्व भागीदारी विधेयक 1995 बनाकर 1997 में लागू कर दिव्यांग समाज को तोहफा देकर धोखा देने का कार्य किया मगर विधेयक में बहुत सी खामियां थी भारतवर्ष के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकलांग शब्द हटाकर दिव्यांग नाम से संबोधित कर 2016 में दिव्यांग विधेयक में आने वाली खामियों को संशोधित कर नए सिरे से विधेयक लागू करने का कार्य किया इस विधेयक में 21 प्रकार की दिव्यांगता एवं 4% आरक्षण के अंतर्गत दिव्यांग जनों को गौरवान्वित करने का कार्य करते हुए राजनीति क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में दिव्यांग प्रकोष्ठ के माध्यम से भागीदारी देने हेतु सराहनीय कार्य किया है ट्राई साइकिल एवं अपने साधनों से दिव्यांगजनों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ जनों को धन्यवाद यात्रा निकाल कर धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का शुभारंभ नमक फैक्ट्री चौराहा गणेश नगर रावतपुर में माननीय सुनील बजाज जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर एवं माननीय सुरेंद्र मैथानी विधायक गोविंद नगर विधानसभा द्वारा हरी झंडी दिखाकर धन्यवाद यात्रा का शुभारंभ किया गया यात्रा नमक फैक्ट्री से गोपाला टावर काकादेव होते हुए विजय नगर गल्ला मंडी से शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क चौराहा पर श्री श्याम बिहारी त्रिपाठी क्षेत्रीय सह संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड एवं समाजसेवी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अरुण मिश्रा जी के द्वारा दिव्यांगजनों का उद्बोधन कर कार्यक्रम का समापन हुआ प्रमुख रूप से हिरदेश सिंह दिव्य संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ कन्हैया गुप्ता सह संयोजक संतोष गुप्ता सह संयोजक डालचंद गौतम रामसेवक पाल रामानुज जी वीरेंद्र सिंह भदौरिया कुलदीप रवि गुप्ता यशपाल मल्होत्रा उमेश कुमार उमा शंकर राजभर उपेंद्र शुक्ला सुनील राजपूत रमेश कुमार रामानंद पाठक विनय नौटियाल राजकुमार शर्मा मुन्नी जुबेदा सुमन आदि थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh