Advertisement

उत्तर मध्य रेलवे, कानपुर कर्मचारी संघ ने किया निजीकरण का विरोध

सरकारी उपक्रमों/रेलवे के निगमीकरण/निगमीकरण के विरोध में भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के द्वारा पुरे भारतवर्ष में देशव्यापी प्रदर्शन किया गया। जिसमें उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने कानपुर में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर स्टेशन डायरेक्टर महोदय के द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित कर ज्ञापन दिया। कानपुर में पहले जीएमसी यार्ड, सीक लाईन, शेड, लोको पायलट एवं गार्ड लॉबी, टीटी ऑफिस, सेंट्रल स्टेशन, अनवरगंज आदि जगहों पर जनसंपर्क कर कर्मचारियों को जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष राजा राम मीणा, कोषाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह, मंडल मंत्री सरोज कुमार, सहायक मंडल मंत्री मनोज यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष जी, विनोद त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh