Advertisement

सोने चांदी की दुकानों में धनतेरस पर रही भीड़

दीपावली के पावन पर्व के आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई। वही धनतेरस की खरीदारी के लिए आम आदमी अपनी जरुरत के सामान को लेने के लिए बाजार में पहुंचने लगा है। लोगों में धनतेरस के अवसर पर सोने चांदी की ज्वैलरी खरीदने का क्रेज कुछ ज्यादा दिखा। वही बिरहाना रोड स्थित काशी ज्वैलर्स में महिला और युवतियों की भीड़ कुछ ज्यादा दिखी। काशी ज्वैलर्स के सैयद मोहम्मद अतहर मुख्य प्रबन्धक ने बताया ग्राहक अपनी आवश्यकता अनुसार अपने आभूषण पसंद कर रहा है। लेकिन महिला डायमंड और लेटेस्ट फैशन की ज्वैलरी ज्यादा पसंद कर रही है व पुरुषों के लिए भी आकर्षक प्लैटिनम ज्वेलरी की माँग भी बहुत रही। वह दूसरी तरफ बाजार में महंगाई का भी असर देखने को मिला।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh