Advertisement

धूमधाम से की गयी भगवान गिरिराज के मूर्ति की स्थापना

कानपुर नगर – शुक्रवार गोवर्धन पूजा के दिन माधव मंदिर माधव नगर नानकारी कानपुर में पंचरात्र दर्शन पीठाधीश्वरी उत्तर प्रदेश डॉ विजया माधव द्वारा भव्य रूप से भगवान गिरिराज की मूर्ति की स्थापना की गई स्थापना के अवसर पर डॉ विजया माधव द्वारा गरीब महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया तथा निशुल्क नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया साथ ही साथ एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजक डॉ योगेंद्र सिंह नेत्र सर्जन माधव आई हॉस्पिटल अवधपुरी जीटी रोड कानपुर नगर ने बताया कि आज के दिन प्रतिवर्ष यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाता है इस बार भगवान गिरिराज की मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है आने वाले अतिथियों का स्वागत सी एल यादव संरक्षक राधा माधव मंदिर नानकारी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ जितिन यादव सर्जन रीजेंसी हॉस्पिटल डॉ सृष्टि माधव एमडीएस तथा पुनीत गौड़ शिवम त्रिवेदी शोभित सक्सैना पंकज अनिल आदि लोग सहयोग में उपस्थित रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh