Advertisement

अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के तत्वाधान में 6वां कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के तत्वाधान में छठवां कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय खलासी लाइन (निहारिका अपार्टमेंट के सामने) कानपुर में आयोजित हुआ। कैंप संयोजक एवं संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना महामारी को कंट्रोल किए जाने में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित रखने का कार्य किया गया उससे प्रेरित होकर एवं अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन किए जाने की दृष्टि से संगठन भी स्वास्थ्य विभाग को सहयोग देकर इन कैंपों का आयोजन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करा रहा है तथा कैंपों के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु अपील कर रहा है तथा इसका प्रभाव भी हो रहा है इसका प्रमाण कैंपों में आ रही है भीड़ से लगाया जा सकता है। आज कैम्प टीम में एनम आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता निशा द्वारा कैंप में आए हुए नागरिकों को सीएमओ महोदय द्वारा उपलब्ध कराई गई 300 कोरोना वैक्सीन ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीनेशन लगाई । कैंप में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष तिवारी, संजीव त्रिपाठी, सनी गुप्ता, सिविल डिफेंस के दद्न मिश्रा, जनहित इंडिया फाउंडेशन के संध्या कांत सक्सेना, सतीश गौर, प्रभा शंकर मिश्रा विशाल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे वह वैक्सीनेशन कराए जाने में सहयोग किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh