Advertisement

गाय पूजन कर गोपाष्टमी मनाई

हर साल की तरह इस वर्ष भी समाधा आश्रम कानपुर में गोपाष्टमी बहुत धूम धाम से मनायी गई जिसमे विशेष रूप से स्वामी साई हरिदास उनके सेवा मंडल भी शामिल हुए। सभी सेवादारीयों ने सपरिवार आकर गौ सेवा की एवं साई के भजनों का लाभ उठाया एवं सभी भक्तों ने गायों को  गुड़ और रोटी पालक  खिलाया और सभी गायों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की गई पूरी संगत में विधिवत आरती अरदास करने के बाद गायों को वस्त्र आदि से श्रृंगार किया। समाधा आश्रम की है गौशाला पूरे उत्तर प्रदेश में एकमात्र सिंधी गौशाला  सिंधी समाज के द्वारा संचालित गौशाला है। जिसमें इस समय छोटे बड़े गायों को मिलाकर 72 गाय जो कि दूध नहीं देती है और छोड़ दी गई है उनकी सेवा आश्रम बनने से 1977 से लेकर की जा रही है। जोकि गौशाला अब बहुत  विशाल स्वरूप ले चुकी है हर संडे को भारी  पब्लिक आकर गायों की सेवा करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक वासंदानी सुशील खत्री नरेश लालचंदानी अशोक जाधवानी सिमरन हिना आदि लोग रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh