Advertisement

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने विरोध प्रदर्शन किया

कानपुर, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ कानपुर नगर महासंघ इकाई द्वारा स्थानीय फूलबाग स्थित गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना / ध्यानाकर्षण एवं महासंघ के सदस्यों की वर्षों से लम्बित मांगों को लेकर, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से प्रेषित करने का आयोजन किया गया, धरना सभा की अध्यक्षता ई० जसकरन सिंह एवं धरने का संचालन ई० प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।डिप्लोमा इंजीनियर्स की विगत कई वर्षों से लम्बित मांगों जैसे प्रारम्भिक ग्रेड पे-4800, प्रोन्न्त पद के वेतनमान प्रदान किये जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किये जाने 30 लीटर पेट्रोल के मूल्य के बराबर धनराशि प्रतिमाह वाहन व्यय के रूप में, जल निगम में कई-कई माह से लम्बित वेतन भुगतान की समस्या का स्थायी हल, गैर विभागीय / गैर तकनीकी कार्यों में भारी मात्रा में लगाई जा रही ड्यूटियों को बन्द करने, आदि मांगों को स्वीकार करते हुए जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए शीघ्र शासनादेश जारी की मांग करते हुए महासंघ के विभिन्न घटक संघों विभाग जैसे, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई सिविल, उ०प्र० जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई (यांत्रिक) आदि विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने लम्बित मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की धरना में नामित प्रभारी इजी महेश चन्द चक इंजपट सिंह, उपाध्यक्ष कोमल सिंह धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जितेन्द्र पाल, अशोककुमार सचान, रुपेश कुमार भाइव, संडीय गौतम रोहित कुमार, अनिल सिंह यादव सत्यपान, विस्कुलर मीषा फोयल सिंह, शैलेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh