कानपुर, आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए इस बार समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयारी में लगी है उसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी समर्पित संगठन “समाजवादी युवा जन सभा” का गठन किया गया है जिसमें एडवोकेट सुधांशु मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर के युवा ब्राह्मण चेहरे के रूप में पेश किया है पूर्व में सुधांशु मिश्रा समाजवादी पार्टी से जिला अध्यक्ष छात्र सभा कानपुर ग्रामीण और प्रदेश सचिव पद पर रह कर संगठन में रह कर काम करने का पुराना अनुभव है युवाओं में अच्छी पकड़ रखते है संगठन ने ब्राह्मण समाज को एक जुट कर के समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट कराने की जिमेदारी निभाएंगे
प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि समाजवादी युवा जन सभा अखिलेश यादव की नीतियों और विकास कार्यो को जन जन तक पहुँचने का काम करेगी सभी जिले के मेहनती कर्मठ युवाओं को संगठन में जगह दी जाएगी जिससे आगामी 2022 के विधान सभा के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर आदरणीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य है ।
समाजवादी युवा जन सभा में एडवोकेट सुधांशु मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए


















