Advertisement

त्रिपुरा हिंसा की सीबीआई जाँच हो : मोहम्मदी यूथ ग्रुप

कानपुर, त्रिपुरा के दंगाइयों पर अभी तक कार्यवाही न होने पर अपनी नाराज़गी जताते हुए मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड के नेतृत्व में हलीम कालेज चौराहा पर गृहमंत्री, त्रिपुरा मुख्यमंत्री, त्रिपुरा पुलिस महानिदेशक के नाम सम्बोधित ज्ञापन सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि मुसलमानों पर त्रिपुरा में दंगाइयों की भीड़ खुले आम पुलिस की मौजूदगी में मुसलमानों के घरों, इबादतगाहों उनकी जान व महिलाओं की इज़्ज़त को निशाना बनाया गया है यह अफसोसजनक और निंदनीय है मुसलमानों को खौफज़दा करने का हर संभव प्रयास हो रहा है उनके खिलाफ भयानक अत्याचार और बर्बरता की गयी यह दुर्भाग्यपूर्ण है, त्रिपुरा सरकार दंगाईयों के खिलाफ कार्यवाही करने से डर रही है लेकिन हिंसा को उजागर करने वाली फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्यो व पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ता पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया जाता है त्रिपुरा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाकर कार्य कर रही है, मुसलमान समुदाय दहशत में है त्रिपुरा शासन प्रशासन मूकदर्शक बना है। जिसका नतीजा यह है कि दंगाईयों ने पूरी आज़ादी के साथ बर्बरता का प्रदर्शन किया। गृहमंत्रालय को मामले को संज्ञान में लेकर मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार और बर्बरता को अंजाम देने वालो व संगठनो पर कार्यवाही करने, त्रिपुरा में शांति, सदभाव बहाल कराने, मुसलमानों की सुरक्षा उनके हृदय में डर की भावना को दूर करने के लिए त्रिपुरा सरकार को उचित कदम उठाने हिंसा के पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख की आर्थिक मदद देने के दिशा-निर्देश देने की पहल करें व त्रिपुरा हिंसा की सीबीआई जाँच कराने की मांग की। सहायक पुलिस आयुक्त ने ज्ञापन आज ही गृहमंत्री व त्रिपुरा मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का भरोसा दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh