कानपुर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा आज गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए के सेमिनार हॉल में किया गया। इसमें कानपुर शहर व नजदीकी जिलों में फैले हुए विशेष वैराल बुखार एवं जिका वायरस के प्रकोप को देखते हुए आमजन मानस को बचाव हेतु जानकारी इलाज में सहायता एवं भांतियों को मिटाने हेतु आयोजन किया गया था। इस पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्लाए वरिष्ठ फिजिशियन डॉ नंदिनी रस्तोगी, डॉ विकास मिश्रा, प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी विभाग जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, डॉ अमित सिंह गौर, नगर स्वास्थ अधिकारी कानपुर एवं डॉ देवाज्योति देवराय, सचिव आईएमए कानपुर ने संबोधित किया।
आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कानपुर शहर व आस पास के जिलों में कई तरह के बुखार, डेंगू और जीका का प्रकोप हो रहा है जिसमें मरीजों और डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ में काफी हलचल हो है इसके साथ साथ इलाज में दिक्कर्ते एवं भ्रांतियां भी हैं जिसके कारण काफी परेशानियां हो रही है समाज में जानकारी देने हेतु इलाज एवं जांच की सुविधा एवं भ्रांतियां कम करने हेतु इसका आयोजन किया गया है।डॉ शुक्ला ने बताया कि जीका संक्रमण के वाहक डेंगू और चिकुनगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छर ही है जीका संक्रमण के संवाहक एडीज, एजिप्ली और एडीज एलवो पिक्ट्स मच्छर होते हैं जिन्हें टाइगर मच्छर भी कहा जाता है एडीज मच्छर ही डेंगू चिकुनगुनिया व येलो फीवर के वायरस के संक्रमण फैलाने की वजह भी बनता है हालांकि अभी तक माना जा रहा है कि डेंगू की अपेक्षा जीका वायरस उतना घातक नहीं है लेकिन गर्भस्थ शिशु के लिए इसका संक्रमण खतरनाक है इससे विकृतियां हो सकती हैं इसलिए गर्भवती स्त्री के लिए जीका वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है।
आईएमए ने किया वार्ता का आयोजन


















