कानपुर नगर-शुक्रवार को स्वरूप नगर मे कानपुर विद्या मन्दिर महिला महाविद्यालय व पावन गंगा सेवा समिति के द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे अध्यापिकाओं व छात्राओ को मिलाकर लगभग 40 लोगो ने रक्तदान किया शिविर का शुभारम्भ महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी ने किया कार्यक्रम का संचालन शोभा मिश्रा ने किया इस पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मृदुला शुक्ला सरिता क्षत्रिय व पावन गंगा समिति के पदाधिकारि उपस्थित रहे
संवाददाता सुमित कुमार


















