कानपुर, बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के नेतृत्व में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 के चुनाव में गठबन्धन बनाकर कैसे चुनाव लड़ा जाए इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 26 छोटे दलों एवं मध्यम राजनैतिक पार्टियों की बैठक बुलाई गई।अर्जुनभाई पटेल भवन, सरोजनी नगर में हुई इस बैठक में लगभग एक दर्जन से अधिक राजनैतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा उनके प्रतिनिधियों ने सहभाग लिया। इस बैठक में 2022 विधानसभा के चुनावी रणनीतियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के उपरान्त सर्वसम्मति से यह निर्धारित किया गया कि वामन मेश्राम के नेतृत्व में इकट्ठा आकर 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा।इसके साथ ही वामन मेश्राम द्वारा 14 नवम्बर 2021 को राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी मैदान, इटावा में बहुजन मुक्ति पार्टी के समर्थन में बहुजन क्रांति मोर्चा व भारत मुक्ति मोर्चा की महारैली सभी दलों से एक-एक प्रतिनिधि को आमंत्रित करने एवं महारैली में अपनी बात रखने के लिए समय देने का निर्णय लिया गया। कुछ असमर्थताओं के कारण कुछ समवैचारिक राजनैतिक दल आज की बैठक में सामिल नहीं हो पाये थे उनको भी 14 नवम्बर की महारैली में आमंत्रित करने हेतु सहमति बनी। मीटिंग में आये सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने वीडियो बनाकर 14 नवम्बर की महारैली का समर्थन किया। । वार्ता के दौरान मंडल प्रभारी विजय प्रताप भारती, सत्य प्रकाश पाल जिला संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छेदी खोटे, रामपाल कोरी जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार जयप्रकाश पुरी आदि लोग मौजूद रहे!
बहुजन क्रांति मोर्चा 14 नवंबर को इटावा में भव्य सम्मेलन का आयोजन


















