Advertisement

भाजपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का काम करेगी:अपना दल एस

कानपुर, केशव नगर स्थित अपना दल एस जिला कार्यालय मे कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न की गई बैठक का संचालन गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष मोनू यादव ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान , प्रदेश सचिव आशा अग्रवाल एवं प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच पप्पू शाह उपस्थित रहे।मासिक बैठक में विगत 7 नवंबर को लखनऊ कैंप कार्यालय में अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय अनुप्रिया पटेल के द्वारा पार्टी विस्तार को लेकर जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उन पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी से कानपुर महानगर से भी सीसामऊ विधानसभा एवं छावनी विधानसभा का दिए जाने का प्रस्ताव रखा है, मासिक बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से जिला महासचिव हेमंत सचान, जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,जिला महासचिव विशाल शर्मा (प्रवक्ता) , जिला अध्यक्ष युवा मंच दीपेंद्र परिहार, जिला मीडिया प्रभारी दीपक बाल्मीकि, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रमिक मंच विनोद पटेल, अनूप सिंह, अमित जयसवाल, जिला अध्यक्ष महिला मंच स्नेहा अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, महासचिव अलका गुप्ता जिला बौद्धिक मंच अध्यक्ष विशाल निगम जिला महासचिव बौद्धिक मंच सर्वेश तिवारी, अनिल शर्मा किदवई नगर विधानसभा अध्यक्ष, सुशील गुप्ता सचिन गुप्ता फहीम शाह, बाबूलाल आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh