Advertisement

जिलाधिकारी अपडेट 12 नवंबर 2021 कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 13 नवंबर 2021 को कानपुर नगर में कुल 321 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से डिग्री कॉलेज और मॉल में टीकाकरण होगा। हर सहाय डिग्री कॉलेज, हलिम मुस्लिम डिग्री कॉलेज, ज्वाला देवी डिग्री कॉलेज, डीएवी प्रशिक्षण कॉलेज ,ब्रह्मवर्त महाविद्यालय मंधना तथा साउथ एक्स मॉल, रेव मोती मॉल तथा रेप थ्री मॉल में रात्रि 10:00 बजे तक टीकाकरण कराया जाएगा। मॉल में रात्रि 10:00 बजे तक तथा अन्य सभी स्थानों में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण अवश्य कराएं सभी जगहों पर प्रथम व द्वितीय दोनों तरह के टीके लगाए जाएंगे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh