Advertisement

नगर व प्रदेश की समस्याओं के निराकरण हेतु भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

कानपुर नगर। आदित्यनाथ योगी, मुख्यमंत्री राज्य सरकार लखनऊ को सम्बोधित विभिन्न मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में द्वारा जिलाधिकारी, कानपुर महानगर कानपुर को सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में मुख्य बिन्दु प्रदेश की श्रमिक कालोनियों के स्वामित्व एवं सरकारी अर्द्धसरकारी उद्योगों द्वारा निर्मित श्रमिक कालोनियों के स्वामित्व को उनमें रह रहे श्रमिकों को दिये जाने की मांग की गयी। प्रदेश में खाद्य को लेकर हो रही काला बाजारी की रोकथाम तत्काल की मांग की गयी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इंगित किया गया कि लगता है खाद्य की कृत्रिम मारामारी चुनावी फण्ड का उद्योतक है। इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद में काँच उद्योग में कार्यरत कर्मचारियो की जान माल की रक्षा करने की माग की गयी और कहा गया है कि ये प्रदूषण विभाग द्वारा उदासीनता एवं ढीला-ढाला रवैया ही है कि जिसके चलते काच उद्योग के अन्तर्गत मानक के अनुसार काम नहीं हो रहा है। ज्ञापन दिये जाने के समय प्रदेश कार्यकारिणी के जी०एन० शर्मा, राजकुमार शुक्ला दीपक धवन शशाक यादव, हिमाश अग्रवाल, राजवीर सिंह देवेन्द्र तिवारी सूरज शर्मा मो० अनवार आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh