Advertisement

अपना दल एस युवा हुंकार यात्रा का आगाज

अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार अपना दल एस उत्तर प्रदेश भ्रमण युवा हुंकार यात्रा का शुभारंभ अपना दल एस पार्टी कैंप कार्यालय से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल द्वारा झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए अपना दल एस युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि यात्रा संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से होते हुए राजधानी लखनऊ में ही समापन किया जाएगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपना दल एस पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के कारवां को लेकर बहन अनुप्रिया पटेल एवं अपना दल एस पार्टी के मिशन व नीतियों और विचारधाराओं को संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कोने कोने तक गांव गांव तक कस्बों शहरों तक पहुंचाना है यात्रा के दौरान सभी जनपदों में बड़ी तादाद में लोग पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे अनेकों स्थानों पर सदस्यता अभियान का कार्यक्रम गांव गांव तक रखा जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh