Advertisement

शिक्षक की मांग को लेकर ज्ञापन

कानपुर,दलित, पिछड़ा,उपेक्षित, अल्पसंख्यक शिक्षक महासंघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व दलित समाज के उपाध्यक्ष दूघ नाथ सिंह अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये है।शिक्षक नेता राजेश गौतम ने बताया कि आयोग से चयनित होकर शिक्षक आते है,लेकिन कानपुर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से उनको ज्वाइनिंग नही कराया जाता है,शिक्षक दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर होता है,जबकि समान्य वर्ग की तुरंत ज्वाइनिंग करा लिया जाता है।श्री नागर जी इटर कालेज विघालय के शिक्षक दूघ नाथ 19 फरवरी 1998 से विनियमित अनवरत सेवा करते आ रहे है, लेकिन अभिलेख मे इनकी नियुक्त 1 अप्रैल 1999 दर्ज है,कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को दिया जा चुका है,लेकिन कोई घ्यान नही दिया जा रहा है।
कानपुर नगर के जी0पी0जी0हायर सेकंडरी स्कूल के तीन शिक्षक मयक प्रताप, मनोज गौतम,अश्विन कुमार को प्रबंधक दिनेश कुमार ने निराधार आरोप लगाकर निलंबित किया गया, निर्दोष दलित शिक्षको का निलम्बित समाप्त किया जाय।जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सोमवार तक हर हाल मे समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।इस घरने मे प्रमुख रूप से भुवनेश्व भूषण कुमार, मयक प्रताप ,पूनम,शेखर, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh