जिलाधिकारी अपडेट 13 नवंबर 2021 कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर डॉक्टर नेपाल सिंह ने बताया कि जनपद कानपुर नगर के 2 सरकारी अस्पतालों में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। जिला अस्पताल उर्सला व मा0 काशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवम ट्रामा सेन्टर में यह सुविधाएं उपलब्ध है।उर्सला अस्पताल में सरकारी रेट पर सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है ,जो बाजार रेट से काफी कम है और मा0 काशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवम ट्रामा सेन्टर चिकित्सालय में निःशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है।


















