Advertisement

जिलाधिकारी अपडेट 13 नवम्बर 2021 कानपुर नगर ।अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तगर्त दिनांक-13.11.2021 को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा निरीक्षण किया गया।
अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तगर्त दिनांक-13.11.2021 को द्वितीय विशेष अभियान तिथि है। उक्त द्वितीय विशेष अभियान में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर द्वारा निरीक्षण किया गया। आज 217-महाराजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निम्न मतदान केंन्द्रो का निरीक्षण किया गयाः-
1- सेन्ट जोसेफ कानवेंट सी0से0 स्कूल डिफेन्स कालोनी, कानपुर नगर में कुल भाग संख्या 260 से 267 स्थित है। सभी बूथों पर बी0एल0ओं0 उपस्थित पाये गयें।
2- जे0 सी0 इण्टरनेशनल स्कूल, परदेवनपुर कानपुर नगर में कुल भाग संख्या 229 से 233 स्थित है। सभी बूथों पर बी0एल0ओं0 उपस्थित पाये गयें।1
3- खालसा गर्ल्स इंटर कालेज हरजेन्दर नगर कानपुर नगर का निरीक्षण किया गया उक्त मतदान केन्द्र पर 243 से 245 तक मतदेय स्थल स्थित है। सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बूथों पर उपस्थित बीएलओ से जेन्डर रेशियो एवं प्राप्त फार्मो आदि के बारे में जानकारी की गयी तथा प्राप्त फार्मों की गहनता से जॉच कर नाम सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh