कानपुर नगर- रविवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा जनपद कानपुर नगर सदर तहसील में अपना 59 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें जनपद की सभी तहसीलों के पदाधिकारियों ने व सदस्यों ने स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में भाग लिया उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया इस बार स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है पिछले विगत वर्षों मे कोरोना काल होने के कारण स्थापना दिवस बहुत ही साधारण रूप से मनाया जा रहा था परंतु इस बार हालात सामान्य होने के कारण सावधानीपूर्वक स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी राम कुमार श्रीवास्तव ललित रजक सुनील शर्मा विपिन कुमार साहू आदि लोग मौजूद रहे
संवाददाता सुमित कुमार



















