Advertisement

करिश्मा ठाकुर को वंचित समाज मंच ने दिया समर्थन

 

यूपी कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ के तहत गोविन्द नगर विधानसभा में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर में संजय नगर बस्ती में वंचित समाज मंच के संग पदयात्रा कर प्रियंका गाँधी की प्रतिज्ञा को लोगों तक पहुँचाया। इससे पहले सीटीआई चौराहे पर वंचित समाज मंच द्वारा कंगना रनौत का पुतला दहन कर पदम श्री अवार्ड वापस लेने की मांग की। वंचित समाज मंच ने अपने कार्यालय पर स्थानीय लोगों के समक्ष अपना समर्थन देते हुए चुनाव में करिश्मा ठाकुर को चुनाव में जिताने का प्रण लिया। जनसम्पर्क के दौरान करिश्मा ठाकुर ने लोगों से कहा कि मोदी और योगी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज जनता महंगाई से जूझ रही है। जनसम्पर्क में कमलेश तारा चंद, मनोज वाल्मीकि, विक्रांत अम्बेडकर, पारुल पाल, जीतेन्द्र, राजा, करण ताराचंद व संजय नगर के स्थानीय लोग, महिला कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh