Advertisement

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

झांसी के मिनर्वा चौराहा पर आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाएगा इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमर सिद्दीकी के नेतृत्व में यह अभियान चलाएगा सदस्यता अभियान में मिनर्वा चौराहा सैयर गेट छनियापुरा आदि  क्षेत्रों के मतदाताओं को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें भाजपा द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को समझाते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमर सिद्दीकी के द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को भाजपा के करीब लाने का प्रयास किया गया साथ ही बहुत से लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई उमर सिद्दीकी ने लोगों से बात करते हुए बताया के भाजपा ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सिर्फ भाजपा की सरकार में ही सभी धर्म सभी जातियों और सभी समाज के लोगों को समान अधिकार दिए जाते है इस अवसर पर संजीव अग्रवाल उर्फ लाला संजय लोंगसन टिंकल परिहार मुन्ना भाई खलील भाई रेहान नदीम धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh