Advertisement

कांग्रेस का महंगाई हटाओं प्रतिज्ञा पदयात्रा अभियान

कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रायोजित जिला एवं वार्ड स्तरीय 10 दिवसीय प्रदेश व्यापी ‘‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा‘‘ का आगाज आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के तत्वावधान मे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सत्यनारायन पटेल के मुख्य अतिथ्य मे शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व मे प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अंशू तिवारी एवं सचिव श्री मनोज तिवारी की विशेष उपस्थिति मे आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित कलक्टरगंज घण्टाघर नेहरु प्रतिमा से किया गया। इस अवसर पर जहां यात्रा प्रारम्भ मे पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित कांग्रेस जन तिरंगे झंडो व बैनरो के साथ भाजपा भगाओं महंगाई हटाओं के स्लोगन के नारे व तत्सम्बन्धी पम्प्लेट्स वितरित करते हुये पदयात्रा सुतरखाना, तेलियाना, भूसाटोली, दानाखोरी, मोती मोहाल व हरबंश मोहाल आदि मोहल्लो से होते हुये घसियारी मंडी चौराहे पर नुक्कड़ सभा रुप मे परिणित हो गई।
वही, दूसरी ओर अपरान्ह मे सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र मे जरीब चौकी चौराहे से शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी की अगुवाई मे प्रभारी अवनीश सलूजा, दिलीप बाजपेई, दिलीप शुक्ला, नीरज तिवारी, विशाल सोनकर, आरके त्रिपाठी व रमेश चन्द्र गुप्ता  के नेतृत्व व सानिध्य मे वार्ड अध्यक्ष अनिमेष निगम, अजय मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा के संयोजन मे भी महंगाई हटाओं प्रतिज्ञा पदयात्रा के साथ ही छावनी विधानसभा क्षेत्र मे विधायक सोहिल अख्तर अंसारी के नेतृत्व मे भी प्रभारी वार्ड अध्यक्ष मो0 आजम, मो0 शोएब आदि के संयोजन मे महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई जो क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लो मे घूमती हुई ईदगाह चौराहे पर नुक्कड़ सभा रुप मे परिणित हो गई।
पदयात्राओं मे प्रमुख रुप से पूर्व विधायक भूधर नारायन मिश्रा व संजीव दरियाबादी, प्रमोद जायसवाल, मदन मोहन शुक्ला, शंकर दत्त मिश्र, दिलीप शुक्ला, अरविन्द चतुर्वेदी, राजकुमार यादव, हरप्रकाश अग्निहोत्री, निजामुद्दीन खां, राजकुमार यादव वार्ड अध्यक्ष सुशील तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, सुधीर साहू, कमल जायसवाल, मुन्ना खां, रम्मू मिश्रा, सुनील राठौर, चन्द्रमणि मिश्र, जीशान अंसारी, सुरेश अग्रहरि, जियाउर्रहमान अंसारी, इम्तियाज रईस, हरीश गुप्ता, अवधेश तिवारी, अमिताभ दत्त मिश्र व जफर अली लखनवी सहित भारी संख्या मे कांग्रेस जन व समर्थक सम्मलित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh