Advertisement

हिंदी महोत्सव में सम्मान समारोह नाटक का आयोजन

 

मोती झील लाजपत भवन में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के तत्वावधान में सिंधी भाषा के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए सिंधी अमृत महोत्सव का आयोजन सिंधू सखा सगंम ग्रूप उल्लासनगर द्वारा नाटक – दीवान गोरधनदास गोपलानी, महाराष्ट्र लाजपत भवन मोतीझील में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश महाना कैबिनेट मंत्री, विशिष्ट अतिथि जय कुमार सिंह जैकी राज्य मंत्री एवं उत्तर सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चन्द्र लखमानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के सदस्य चन्द कुमार लालू गंगवानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी सिंधी भाषा के विकास एवं प्रोत्साहन हेतु समय- समय पर प्रदेश भर में सिंधी भाषा, साहित्य, कला, सिन्धी संस्कृति, सिंधी शिक्षा एवं सिंधी महापुरुषो से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है जिससे हमारी सभ्यता एवं आने वाली युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो। मुख्य रूप से नरेश बजाज माधव लखमानी, दीपक राजानी, सीताराम खत्री, अशोक अगनानी, मनोज आडवाणी, इन्द्र जीत आहूजा लोग मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh