आज दिनांक 16नवम्बर 2021को जय नारायण विद्या मंदिर विकास नगर कानपुर में स्वर्गीय डॉक्टर ईश्वर चंद्र गुप्ता की चतुर्थ पुण्य स्मृति में विद्यालयीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का फाइनल व पुरस्कार वितरण जय नारायण विद्या मंदिर परिसर में आयोजित हुया। प्रतियोगिता में अंडर 14,अंडर17 व अंडर19 बालक एवं बालिका वर्ग में 180खिलाड़ियों ने भाग लिया ।स्कूल चैंपियन का खिताब नमन यादव ने यश त्रिपाठी को 30-26से हराकर जीता जबकि बालिका फाइनल में लक्ष्मी शुक्ला ने स्नेहा शर्मा पर 30-24से विजय प्राप्त की। पुरस्कार वितरण सिधांशु राय(ब्रांड एंबेसडर, स्मार्ट कानपुर), डा सुधीर शर्मा,सुशील गप्ता (वाइस प्रेसिडेंट- यूपीबैडमिंटन एसोसिएशन), विनीत चंद्रा (अध्यक्ष,जयनारायण विद्या मंदिर), डा.संतराम द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी ने किया।विजेताओं को शील्ड, मेडल प्रमाणपत्र प्रदान की गई।अंडर 14बालक वर्ग में साहिल सिंह,गौरव कुमार, सिद्धार्थ सिंह ,बालिका वर्ग में आद्या पान्डेय, निधि चौरसिया, प्रीति विश्वकर्मा प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।अंडर17बालक वर्ग में नमन यादव, निखिल पाल,अच्युत मिश्र ,17बालिका वर्ग में लक्ष्मी शुक्ला, श्रेया शाह,जान्हवी तिवारी, अंडर19वर्ग में यश तिवारी, अर्पित मिश्रा, आशीष कुमार, 19बालिका वर्ग में स्नेहा शर्मा ,नंदिनी शुक्ला, श्रेया कनौजिया क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे ।आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक द्विवेदी,आशुतोष सत्यम झा(एडीशनल सेक्रेटरी-कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन), विवेकानंद श्रीवास्तव(कार्यक्रम संचालक),अजय सिंह ,वीरेंद्र दीक्षित, अवधेश मिश्रा,विभा जी, ऊषा जी,अनिल सिंह, कौस्तुभ ओमर ,राजीव आर्या,सुशील शुक्ला,दीपिका शुक्ला, प्रज्ञा शुक्ला,रमा अग्निहोत्री, गीता बंसल आदि मौजूद रहे।
नमन व लक्ष्मी ने जीता ईश्वर चंद्रगुप्त स्मृति बैडमिंटन चैंपियन का खिताब


















