Advertisement

जिलाधिकारी अपडेट 16 नवम्बर 2021 कानपुर नगर।

जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में आज गंगा प्रदूषण जल निगम एवं वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु बैठक हुई |उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे है, उनमें प्रदूषण मानको को ध्यान में रखते हुए सम्पादित कराये जाए। निर्माण स्थल की ग्रीन मैट से निर्माण क्षेत्र को ढका जाए तथा निर्माण सामग्री को भी ढक कर रखा जाए। मेट्रो,नगर निगम, केडीए के लिए से अप्रूव समस्त निर्माणाधीन क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त मानक का पूर्ण रूप से पालन किया जाए । नगर निगम द्वारा लगातार पानी का छिड़काव किया जाता रहे ताकि वेट सप्रेशन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्थिति में निर्माणाधीन सामग्री ढक कर लोडिंग अनलोडिंग की जाए ।
उन्होंने आरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि डग्गामार वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर कड़ी नजर रखी जाए । बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , केडीए ,नगर निगम ,लोक निर्माण विभाग आदि अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh